फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan commented on delhi cm arvind kejriwal

केजरीवाल को देख, आजम को याद आए गांधी

Sun, 29 Dec 2013 04:44 PM IST
अमर उजाला, रामपुर
अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 29 Dec 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
azam khan commented on delhi cm arvind kejriwal

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा करना राज्य और सरकारों की जिम्मेदारी है। अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है तो उससे खर्च कम नहीं हुआ है बल्कि और बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


क्योंकि जो पुलिस कर्मी सुरक्षा लेने की स्थिति में वर्दी में उनके साथ होते वो अब सादे कपड़ों में उनके ईदगिर्द होंगे। अगर सुरक्षा कर्मी वर्दी में होते तो कम सुरक्षा में भी काम चल जाता।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए:- बिरसा मुंडा की धरती पर मोदी की दहाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि केजरीवाल मेट्रो में सफर करके रामलीला मैदान तक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने गए, इससे महात्मा गांधी की याद आ गई।

महात्मा गांधी भी ट्रेन के थर्ड क्लास के डब्बे में चलते थे, लेकिन बापू का सफर हवाई जहाज से भी महंगा होता था। क्योंकि उनके डब्बे में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम होता था, यह उनके जीवन व देश के लिए जरूरी भी था।


हमें यह भी तो ख्याल रखना चाहिए कि हम जो कदम उठा रहे हैं उसका परिणाम क्या होगा? क्योंकि अगर देश बदलना है तो हमें अपने आपको को मैट्रो तक सीमित नहीं रखना होगा।

उन क्षेत्र व प्रदेशों का क्या होगा, जहां मैट्रो नहीं है। बेईमानी, रिश्वतखोरी, भ्रष्ट्राचार ऐसे कोढ़ हैं, जिनका इलाज होना चाहिए। शुरूआत तो होनी चाहिए। हम इस बात को तीन दशकों से कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed