फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan buffalo get vip treatment in saharanpur

आजम खान की भैंसों की VIP खातिरदारी

Fri, 22 Aug 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 22 Aug 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
azam khan buffalo get vip treatment in saharanpur

भैंसों को लेकर चर्चाओं में रहे प्रदेश के कद्दावर मंत्री आजम खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला भैंस चोरी का नहीं, बल्कि उनके लिए पटियाला से खरीदी गईं भैंसों को सहारनपुर में वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने को लेकर है।

विज्ञापन


बुधवार की रात जब पांच भैंसें गागलहेड़ी थाने के पीछें उतारी गईं, तब यहां पंजाब और यूपी पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहे।

भैंसों की देखरेख के लिए पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सरफराज खान के बेटे शहनवाज खान लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद सरफराज खान भी आ गए।

विज्ञापन

पूरी रात हुई भैंसों की आवाभगत

azam khan buffalo get vip treatment in saharanpur

दरअसल, वेटनरी डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि पटियाला से रामपुर की दूरी अधिक है। इसलिए भैंसों को बीच में कहीं रोक कर उनका दूध निकाला जाए और चारा देकर उन्हें थोड़ा टहलाया जाए। इसलिए सहारनपुर में ‘वीआईपी’ पहुंच गए।

पूरी रात भैंसों की आवभगत हुई और अगली सुबह करीब पांच बजे उन्हें रामपुर के लिए रवाना किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह माना कि ये भैंसे आजम खान के लिए ही लाई गई थीं।

उधर, एसओ गागलहेड़ी नरेंद्र शर्मा का कहना है वे बुधवार रात देवबंद में ड्यूटी पर थे। उनके पास खबर आई कि थाने के पीछे कुछ लोग भैंस उतार रहे हैं। इस पर उन्होंने सिपाहियों को जांच के लिए भेजा था। सरफराज खान का कहना है कि वे किसान हैं और भैंसों को पालते हैं। भैंसें उन्होंने मंगवाई थीं। वे उन्हें देखने भी गए थे। उन्होंने कहा कि वे इन्हें किसी को भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed