{"_id":"1313f1f2-caf5-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"azam-commet-on-nawab-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंग्रेजों के एजेंट' ने आजादी के बाद पहनी कांग्रेसी टोपी: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अंग्रेजों के एजेंट' ने आजादी के बाद पहनी कांग्रेसी टोपी: आजम
रामपुर/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि जौहर यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा मिलना मेरी 40 साल की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
इसकी राह में जिन लोगों ने रोड़े अटकाए हैं वो इतिहास के पन्ने न पलटवाएं। इतिहास के पन्ने पलटे गए तो बहुत सी बातें सामने आएंगी। रामपुर के नवाब क्या थे? इस बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। वो आजादी से पहले तक अंग्रेजों के एजेंट थे। आजादी मिलने के अगले ही दिन उन्होंने कांग्रेस की टोपी पहन ली।
विज्ञापन
आजम खां शनिवार की रात सपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। जौहर यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा मिलने पर उन्होंने इसकी मुबारकबाद रामपुर के लोगों दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरा ख्वाब है कि रामपुर के हर घर का बच्चा इस यूनिवर्सिटी में पढ़े। इस यूनिवर्सिटी की राह में जिन लोगों ने रोड़े अटकाएं हैं उनको रामपुर छोड़ना पड़ेगा।