{"_id":"6b009a361afbe9951e0f34f9","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-bus-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163517-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बस की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 21 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। अछोरा बाजार से पैदल घर लौट रहे युवक को शुक्रवार शाम बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इनायतनगर के अछोरा पूरे विजयी गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा (27) शुक्रवार शाम बाजार गए थे। करीब सात बजे वह पैदल घर लौट रहे थे। बाजार स्थित शराब ठेके के पास किसी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी टेंपो से सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। परिवार में पत्नी, माता-पिता और भाई-बहन हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल बस सैनिक बस सर्विस की थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा रही है। संवाद