{"_id":"6a19cddd02690b0d0406295d","slug":"young-womans-family-went-to-file-a-complaint-ended-up-giving-their-blessings-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-150591-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: युवती के परिजन गए थे तहरीर देने, देना पड़ा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: युवती के परिजन गए थे तहरीर देने, देना पड़ा आशीर्वाद
Fri, 29 May 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 29 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर एक प्रेमी जोड़े के विवाह का गवाह बना। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी पर युवती के परिजन युवक के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे थे। पुलिस की मध्यस्थता से दोनों बालिगों का विवाह मंदिर में हुआ।
वासुदेवपुर निवासी आशु कुमार (23) और छोटकी बल्लीपुर पातूपुर निवासी दिव्यांशी (19) के बीच प्रेम प्रसंग था। दिव्यांशी के परिजनों को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को हुई। वे युवक के खिलाफ तहरीर देने कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच पड़ताल की। जांच में आशु और दिव्यांशी दोनों बालिग पाए गए। दिव्यांशी ने आशु से विवाह करने की सहमति जताई। युवक और युवती दोनों एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाने पर अड़े रहे। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने परिजनों को समझाया।
मंदिर में संपन्न हुआ विवाह
आपसी सुलहनामा लिखने के बाद आशु और दिव्यांशी ने विवाह किया। हनुमान मंदिर में पुरोहित पंडित डॉ. दिनेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और मिष्ठान वितरण भी हुआ। ग्राम प्रधान रामपाल बर्मा और प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद सहित परिजन मौजूद रहे। पुलिस ने इस प्रकरण के सुखद निस्तारण पर राहत महसूस की।