फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young woman went missing after receiving a mobile phone

Ayodhya News: मोबाइल मिलने के बाद लापता हुई युवती

Fri, 26 Jun 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Young woman went missing after receiving a mobile phone
तारुन। क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग न मिलने पर थाना तारुन में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में दो युवकों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे युवती रोज की तरह टहलने निकली थी। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी तो उसकी बड़ी बहन ने उसके पास एक मोबाइल फोन देखा। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि यह मोबाइल घनश्याम निवासी रामपुर भगन ने दिया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह रोहित से बातचीत करती थी। सुबह करीब सात बजे के बाद युवती घर से कहीं चली गई। इसके बाद परिवार ने सभी रिश्तेदारों, सहेलियों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की। हालांकि, उसका कहीं पता नहीं चला। थक-हारकर परिजन थाना तारुन पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कर युवती की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। बताया कि तहरीर में नामजद दोनों युवकों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed