फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young voters will decide the direction of parliamentary politics of Faizabad

Ayodhya News: युवा मतदाता तय करेंगे फैजाबाद की संसदीय सियासत की दिशा

Fri, 19 Apr 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 19 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Young voters will decide the direction of parliamentary politics of Faizabad
अयोध्या। इस बार फैजाबाद संसदीय सीट के सियासत की दिशा युवा मतदाता तय करेंगे। 18 से 39 वर्ष आयु वर्ग के 47 फीसदी मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसी तरह आधी आबादी की 9,17,578 वोटरों की भी लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका होगी। अयोध्या की फैजाबाद सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन


जिले में पांचवें चरण के चुनाव की अधिसूचना 26 अप्रैल को जारी की जाएगी। तीन मई तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। चार मई को नामांकन पत्रों की जांच और छह मई तक नामाकंन वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी। इस बार चुनाव में इस लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्र अयोध्या, बीकापुर, मिल्कीपुर, रुदौली और बाराबंकी के दरियाबाद के कुल 19,19,720 मतदाता अपना मनपसंद सांसद चुनेंगे। इसमें से 1002060 मतदाता पुरुष और 917578 महिला हैं। थर्ड जेंडर के 82 वोटर हैं।
विज्ञापन


यदि युवा वोटरों की बात की जाए तो 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग में 23,449, 21 से 30 वर्ष के 3,57,748 व 31 से 40 वर्ष के 5,33,843 मतदाता हैं। इस तरह 18 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 9,19,830 है। ऐसे में किसी भी प्रत्याशी को चुनाव में जीत हासिल करने के लिए युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करना जरूरी होगा। युवाओं ने जिसे भी अपनी पहली पसंद बनाया, वह चुनावी रण का महारथी साबित होगा। इसीलिए सभी दलों ने युवाओं को साधने में पूरी ऊर्जा लगा दी है। फिलहाल फैजाबाद सीट पर भाजपा, इंडी गठबंधन, बसपा और भाकपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनकी ओर से चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed