{"_id":"6afedb185e4dd2d54a0c518a","slug":"young-man-was-sent-to-uzbekistan-on-tourist-visa-under-guise-of-driving-visa-worker-was-stranded-abroad-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौकरी का झांसा दिया, ड्राइविंग वीजा के नाम पर युवक को टूरिस्ट वीजा पर उज्बेकिस्तान भेजा; 1.62 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नौकरी का झांसा दिया, ड्राइविंग वीजा के नाम पर युवक को टूरिस्ट वीजा पर उज्बेकिस्तान भेजा; 1.62 लाख ठगे
Thu, 19 Nov 2026 04:49 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:49 PM IST
सार
गोंडा के युवक को उज्बेकिस्तान में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.62 लाख रुपये ऐंठने और टूरिस्ट वीजा पर भेजने का मामला सामने आया है, जहां नौकरी न मिलने पर कर्ज लेकर वतन लौटना पड़ा। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वर्क वीजा के नाम पर ठगी
- फोटो : एआई।
विस्तार
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर अयोध्या से एक व्यक्ति को उज्बेकिस्तान भेजा गया। वहां पता चला कि उसे वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा दिया गया है। नौकरी नहीं मिलने पर उसे किसी तरह घर लौटना पड़ा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी पवन कुमार के मुताबिक, अयोध्या के बेनीगंज क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर निवासी सुनील कुमार मौर्य ने उन्हें उज्बेकिस्तान में चालक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में फोन-पे के माध्यम से 1.62 लाख रुपये लिए। विदेश पहुंचने पर उसे टूरिस्ट वीजा दिए जाने की जानकारी हुई। उनके परिवार ने कर्ज लेकर 25 हजार रुपये भेजे तो वह लौट सके।
विज्ञापन
मेडिकल, खाने और ठहरने में भी करीब 45 हजार रुपये खर्च हुए। देश लौटने के बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो 20 हजार रुपये देकर शेष रकम एक सप्ताह में लौटाने का आश्वासन दिया गया। डेढ़ महीने बाद भी रुपये नहीं मिले। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने 2.12 लाख रुपये वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
