फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   You will have to pay Rs 1 lakh for the numbers 0001 and 9999

Ayodhya News: 0001 और 9999 नंबर के लिए देने होंगे एक लाख

Thu, 14 Aug 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
You will have to pay Rs 1 lakh for the numbers 0001 and 9999
अयोध्या। जिले में वाहनों के लिए मनचाहे नंबर पाने की होड़ तेज हो गई है। वाहन मालिक अपनी गाड़ियों को खास पहचान दिलाने के लिए आकर्षक और शुभ नंबर लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने इन विशेष नंबरों की दरें तय कर दी हैं। इनके लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मांग वाले नंबरों में 0001, 0002, 0003, 0004, 0005, 0006, 0007, 0008, 0009, 0786, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888 और 9999 शामिल हैं। इन नंबरों का मूल्य चार पहिया वाहनों के लिए एक लाख रुपये और दो पहिया वाहनों के लिए 20 हजार रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 0010, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 0100, 0111, 0200, 0222, 0300, 0333, 0400, 0444, 0500, 0555, 0600, 0666, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 0999, 1000, 1100, 2000, 2200, 3000, 3300, 4000, 4400, 5000, 5500, 6000, 6600, 7000, 7700, 8000, 8800, 9000 और 9900 जैसे सीरीज वाले नंबरों का मूल्य चार पहिया के लिए 50 हजार रुपये तथा दो पहिया के लिए 10 हजार रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0018 से लेकर 9800 तक के विभिन्न अंकों वाले नंबर चार पहिया के लिए 25 हजार रुपये और दो पहिया के लिए 5 हजार रुपये में उपलब्ध होंगे। 0020 से लेकर 7711 तक के नंबरों की कीमत चार पहिया के लिए 15 हजार रुपये और दो पहिया के लिए तीन हजार रुपये तय की गई है। वाहन मालिक आलोक कहते हैं कि मनचाहा नंबर न केवल वाहन की पहचान को खास बनाता है, बल्कि इसे शुभ और प्रतिष्ठा का प्रतीक भी माना जाता है। यही कारण है कि लोग इसके लिए अधिक कीमत देने से नहीं हिचकते।

एआरटीओ डॉक्टर आरपी सिंह ने बताया कि इन मनचाहे नंबरों के लिए इच्छुक वाहन मालिकों को पहले पोर्टल पर जाकर बुकिंग करनी होगी। नीलामी प्रक्रिया के बाद सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को नंबर आवंटित किया जाएगा।


इन जनप्रतिनिधियों के वाहनों के हैं अलग नंबर
कई जनप्रतिनिधि अपने अलग तरह के वाहनों के नंबरों के लिए जाने जाते हैं। इनमें सांसद अवधेश प्रसाद के वाहन का नंबर 7007 है। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के वाहन का नंबर 0043 है। इसके अलावा 7272 गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, 9091 पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, 0019 पूर्व मंत्री पवन पांडेय, 6800 पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, 9797 पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू, 0036 नंबर ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की पहचान है।


1737 वीआईपी नंबरों से लिए गए 78 लाख से ज्यादा रुपये
अयोध्या। परिवहन विभाग में वाहनों की सीजेड सीरीज इस समय चल रही है। नई सीरीज डीए आने वाली है। जनवरी से 14 अगस्त तक 1737 वाहनों पर वीआईपी नंबर लिए गए हैं। इनमें जनवरी में 9.96 लाख, फरवरी में 10.56 लाख, मार्च में 13.40 लाख, अप्रैल में 12.33 लाख, मई में 9.10 लाख, जून में 12.64 लाख, जुलाई में 7.82 लाख, 1 से 14 अगस्त में 3.02 लाख रुपये लिए गए हैं। यूपी 42 सीजेड की सीरीज जून से शुरू हुई जो अगस्त में समाप्त हो गई। नई सीरीज अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। तब नई बुकिंग शुरु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed