फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   you will be able to visit Ram Darbar with pass In Ayodhya 800 devotees will get entry

UP: इस शुभ मुहूर्त में होगी राम दरबार की स्थापना, पास लेकर मिलेंगे दर्शन; 800 श्रद्धालुओं को मिलेगी एंट्री

Tue, 25 Mar 2025 12:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मई महीने के शुभ मुहूर्त में राम दरबार की स्थापना होगी। पास लेने के बाद राम दरबार के दर्शन मिल सकेंगे। एक दिन में 800 श्रद्धालुओं को प्रवेश मिल सकेगा। 

विज्ञापन
you will be able to visit Ram Darbar with pass In Ayodhya 800 devotees will get entry
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में मंगलवार को राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होनी है। मई माह के शुरुआती 15 दिन के अंदर शुभ मुहूर्त में राम दरबार स्थापित हो जाएगा। राम दरबार के दर्शन के लिए पास की व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक घंटे में 50 लोगों को राम दरबार में दर्शन का पास जारी किया जाएगा। लगभग 800 लोग राम दरबार का प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में 20 गैलरी का निर्माण शुरू हो गया है। भगवान के प्रसंग पर होने वाले प्रसारण में गैलरी की स्क्रिप्ट पर समीक्षा हुई है। राम मंदिर में चलने वाले सभी कार्य दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: चोरी करने घुसे थे बदमाश, घरवालों ने मचाया शोर... तो फायरिंग करते भागे; छत से लेकर खेत तक मिले खून के छींटे
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिटोरियम का काम 2025 के बाद पूरा होगा। बैठक में रामलला के सूर्य तिलक को लेकर भी चर्चा हुई है। रामनवमी पर भगवान सूर्य स्थायी तौर पर रामलला का सूर्य तिलक करेंगे। आगामी 20 वर्षों तक भगवान रामलला के राम जन्मोत्सव पर भगवान सूर्य तिलक करेंगे। तिलक का कार्यक्रम देश और विदेश में लाइव प्रसारित किया जाएगा। राम मंदिर के चारों द्वार का काम शुरू हो गया है। 

अस्थाई तौर पर राम मंदिर ट्रस्ट करेगा कैनोपी और मैट की व्यवस्था

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि रामनवमी के मौके पर चंपत राय द्वार के नाम की घोषणा कर सकते हैं। राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के नाम पर राम मंदिर के चारों द्वारों का नाम होगा। अप्रैल के अंत में कैनोपी बनाई जा सकेगी। आवश्यकता पड़ने पर रामनवमी के समय कैनोपी और मैट की अस्थाई तौर पर राम मंदिर ट्रस्ट व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed