फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Yatra reached Ayodhya from Kota with Ram Mandir model

Ayodhya News: राममंदिर मॉडल के साथ कोटा से अयोध्या पहुंची यात्रा

Fri, 28 Jun 2024 04:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Yatra reached Ayodhya from Kota with Ram Mandir model
अयोध्या। रामलला के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के लिए राममंदिर मॉडल के साथ कोटा से निकली भव्य रथयात्रा बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंची। रथयात्रा में शामिल भव्य रथ का निर्माण कोटा के संत कपिल वैष्णव ने किया है। उन्होंने मंदिर मॉडल भी बनाया, जिसका उद्घाटन ठीक उसी दिन किया जिस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। रथ पर आगे रामलला की मूर्ति और पीछे राममंदिर का मॉडल स्थापित कर अपने 50 भक्तों के साथ वे कोटा के रामगंज मंडी से विगत पांच जून को यात्रा लेकर निकले थे। यात्रा के अयोध्या पहुंचने पर लता चौक से राममंदिर तक भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में शामिल सभी भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। यात्रा में दीपक पराशर, दीपक जाजू, पंकज शर्मा, पंकज काला सहित अन्य शामिल रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed