फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wrestlers thrilled the audience with their moves

Ayodhya News: पहलवानों ने दांवपेच से दर्शकों को किया रोमांचित

Thu, 20 Feb 2025 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 20 Feb 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers thrilled the audience with their moves
मयाबाजार। मया बाजार के रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय दंगल में पहलवानों ने अपने दांवपेच से दर्शकों को खूब रोमांचित किया। बृहस्पतिवार सुबह दंगल की शुरुआत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने किया। पहली कुश्ती सुल्तानपुर के अंगद सिंह व झांसी के बादल पहलवान के बीच हुई। कड़े मुकाबले में अंगद सिंह ने बादल को पटखनी दी। गाजीपुर के पवन सिंह ने राजस्थान के हाजी बाबा को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। नेपाल के लकी थापा ने दर्शकों को रोमांचित करते हुए राजस्थान के शमशेर को चित किया। वलियर शरीफ उत्तराखंड के बाबा फकीर ने तीन रोमांचकारी कुश्ती लड़कर दो में विजय हासिल की व एक बराबरी पर छूटी। महिला पहलवानों में गोंद की शिवानी ने हरियाणा की नेहा को पटखनी दी। प्रीति गाजीपुर ने गोरखपुर की नेहा पहलवान को चित कर आसमान दिखाया। कुश्ती के रोमांचकारी मुकाबले ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। आयोजक अखंड प्रताप सिंह,उत्कर्ष सिंह व संयोजक कैप्टन सिंह, ध्रुव गुप्त, ऋषि पांडेय,राजू तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed