फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Women protest at MP's residence

Ayodhya News: सांसद के आवास पर महिलाओं का प्रदर्शन

Sun, 10 May 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 10 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Women protest at MP's residence
सांसद आवास का घेराव करने जातीं महिलाएं।
अयोध्या। महिला आरक्षण पर संसद में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के रुख के खिलाफ रविवार को महिलाओं ने उनके सहादतगंज स्थित आवास का घेराव किया। महिलाओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण का विरोध कर उनके संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। नारी शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक अखंड सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अवधेश प्रसाद मुर्दाबाद और 33 प्रतिशत आरक्षण हमारा अधिकार जैसे नारे लगाए गए। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद ने अपने आवास का गेट अंदर से बंद करा लिया और उनसे मिलने नहीं आए, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शन में डॉ. अंजू पांडेय, सरोज मिश्रा, सुमन पासवान, विनीता मोदनवाल, माधुरी सिंह, नीलम गुप्ता, ममता सिंह, संगीता मिश्रा, रानी सिंह,उषा चौहान और सीमा यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed