फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Sun, 10 May 2026 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 10 May 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
मिल्कीपुर। परसपुर सथरा मजरे टोलकापुर के प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों में करीब 50 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब छह बजे परसपुर सथरा गांव के चौकीदार घनश्याम यादव अपने खेत की तरफ जा रहे थे, उन्हें प्राथमिक विद्यालय के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। चौकीदार ने सूचना थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा को दी। उच्चाधिकारियों और फोरेंसिक टीम को सूचना देकर थाना प्रभारी फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे। सीओ मिल्कीपुर पियूष ने मौका मुआयना करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाप्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि शव के पास सल्फास व कंट्रोल 505 नामक कीटनाशक की शीशी तथा पानी की बोतल मिला है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। नाक व कान से खून आने पर प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed