{"_id":"6a93221bdcb8dce3000dbaa1","slug":"woman-dies-of-electrocution-ayodhya-news-c-97-1-ayo1038-157446-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: करंट से महिला की मौत, हाईटेंशन लाइन से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: करंट से महिला की मौत, हाईटेंशन लाइन से युवक झुलसा
Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर/गौराघाट। रक्षाबंधन पर्व पर दो अलग-अलग हादसों में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बीकापुर में शुक्रवार देर शाम भारहू खाता चौरेबाजार निवासी हरिओम यादव (20) अज्ञात कारणों से रेलवे के खंभे पर चढ़ गया। इस दौरान वह 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक डॉ. संत कुमार मौर्या ने बताया कि युवक करीब 55 फीसदी झुलसा है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस के लिए करीब आधे घंटे इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और युवक के खंभे पर चढ़ने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
उधर, तारुन थाना क्षेत्र के सोनेडाड़ गांव में रक्षाबंधन की शाम फर्राटा पंखा खिसकाते समय रानी (48) करंट की चपेट में आ गईं। घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था। बेटे सूरज निषाद को जानकारी होने पर पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की करीब 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। रानी मजदूरी कर तीन बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण करती थीं। उनकी मौत से चारों बच्चे बेसहारा हो गए।