{"_id":"67bb3d6f6bb25b3f440a6ef2","slug":"with-the-help-of-technology-there-is-a-wide-scope-of-research-in-rural-areas-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1089495-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तकनीक की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में शोध का व्यापक दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तकनीक की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में शोध का व्यापक दायरा
विज्ञापन
अयोध्या। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद्मश्री प्रो. महेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों को तकनीकी ज्ञान से आसान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीक के बल पर ग्रामीण क्षेत्रों में शोध का व्यापक दायरा है।
वह डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आईटी संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पाइथन के अनुप्रयोगों पर आयोजित कार्यशाला के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने बायोकेमिस्ट्री और बायोलॉजी में पाइथन के अनुप्रयोगों पर विचार व्यक्त किए। संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने भी पाइथन के तकनीकी पक्षों से अवगत कराया।
कार्यशाला में टीसीएस, लखनऊ के शशांक शेखर शुक्ल व डॉ. आशीष मिश्र ने भी अनुभव साझा किए। संचालन डॉ. आशीष पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवधेश यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, निधि प्रसाद, डॉ. मयंक अग्रवाल, राजेश सिंह, दीपक अग्रवाल, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश मौर्य, अवधेश मौर्य, पायल केसरी, जी कसौधन, धर्मेंद्र अरोरा, वंशिका व रत्न प्रिया मौजूद रहीं।