फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wife murdered on suspicion of illicit relations, body thrown in well

Ayodhya News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, कुएं में फेंका शव

Fri, 26 Jul 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered on suspicion of illicit relations, body thrown in well
इनायतनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।-संवाद
बारुन (अयोध्या)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के उछाहपाली गांव में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। पोल्ट्री फाॅर्म संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार की देररात कुएं से शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है और आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित पोल्ट्री फाॅर्म संचालक वसीम खान ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पोल्ट्री फाॅर्म पर उछाहपाली निवासी शाहिद और उसकी पत्नी नफीसा बानो कार्य करते हैं। दो दिन से शाहिद की पत्नी गायब थी, अब वह भी गायब हो गया है। उनके बच्चे अपने मां-बाप को ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ उछाहपाली गांव पहुंचे। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने पति शाहिद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शाहिद ने अपनी पत्नी की हत्या करके कुएं में फेंकने की जानकारी दी तो सभी लोग दंग रह गए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार की देररात कुएं से शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी नफीसा बानो का दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के शक में हत्या की बात कुबूली है। वहीं, अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के दादरा निवासी मृतका के भाई इश्तिहार की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके न्यायालय भेजा गया है। वहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

अनाथ हुए तीन बच्चे
थानाध्यक्ष ने बताया कि शाहिद और नफीसा के तीन बेटियां हैं। जिनमें बड़ी बेटी फिजा 12 वर्ष, शिफा सात वर्ष और रिफा तीन वर्ष हैं। घटना के बाद से तीनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण के लिए संकट खड़ा हो गया है।



बोरी में भरकर मोपेड पर लादकर ले गया शव
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पत्नी की हत्या 22 जुलाई की रात में ही कर दिया था। इसके बाद शव बोरे में भरकर उसे मोपेड पर लादकर गांव के दक्षिण तरफ स्थित एक कुएं में ले जाकर फेंक दिया था। घटना के समय उसके बच्चे सो रहे थे, इसलिए किसी को भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed