फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Welcomed with Tilak, flowers showered, chocolates and bags distributed

Ayodhya News: तिलक से हुआ स्वागत, बरसे फूल, बांटे चॉकलेट व बैग

Wed, 01 Apr 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 01 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Welcomed with Tilak, flowers showered, chocolates and bags distributed
अयोध्या। जिले में नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में उत्सव सा माहौल देखने को मिला। स्कूलों में बच्चों का स्वागत फूल बरसाने के साथ रोली तिलक लगा माला पहनाकर किया गया। नए सत्र की शुरुआत स्कूल चलो अभियान और मुफ्त पाठ्य पुस्तक वितरण के साथ हुई। कई विद्यालयों में बच्चों को चॉकलेट व बैग भी बांटे गए। जिले के 1791 परिषदीय विद्यालयों में पूरे दिन स्वागत कार्यक्रम और जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन होता रहा।
विज्ञापन

नए सत्र के पहले दिन कंपोजिट विद्यालय डाभासेमर में स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शुभारंभ महापौर गिरीशपति त्रिपाठी व सीडीओ केके सिंह ने किया। महापौर ने बच्चों को स्कूल बैग और चॉकलेट बाटें। इस मौके पर बीएसए लालचंद और बीईओ राजेश कुमार, प्रधानाध्यापिका शालिनी पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे है। वहीं, कंपोजिट विद्यालय डायट के शिक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का रोली तिलक लगाकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया और इसके बाद बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई। आठ बच्चों का अलग-अलग कक्षा में प्रवेश हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दिए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने बताया कि नए सत्र के साथ ही स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हो गई है। संगठन के पदाधिकारी सभी विकासखंडों में घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने बताया कि 15 अप्रैल तक जिले में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा और लक्ष्य शत-प्रतिशत नामांकन का रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 356 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए सराहा गया और अन्य विद्यालयों को भी निपुण विद्यालय बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन विद्यालयों में अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार पढ़कर बच्चों ने जानी देश-दुनिया की खबरें
सत्र के पहले दिन कंपोजिट विद्यालय रामकोट में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को अखबार पढ़ने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को अखबार पढ़ाकर देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, खेल, व्यापार, विज्ञान, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रार्थना सभा में कुछ छात्रों ने अखबार से प्रमुख समाचार पढ़कर भी सुनाए, जिससे अन्य बच्चों को नई जानकारी मिली। शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रोज अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान बढ़ता है, भाषा में सुधार होता है और बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित होती है। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका रीना जायसवाल सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed