फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   wax museum is being built on Parikrama Marg in Ayodhya 50 characters of Ramayana will be seen

Ayodhya News: परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट में बन रहा वैक्स म्यूजियम, रामायण के 50 पात्रों की दिखेगी झलक

Tue, 26 Aug 2025 02:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 02:54 PM IST
सार

रामनगरी अयोध्या में परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट में वैक्स म्यूजियम बनाया जा रहा है। इसमें रामायण के 50 पात्रों की झलक दिखेगी। यह निर्माण नगर निगम करवा रहा है। 

विज्ञापन
wax museum is being built on Parikrama Marg in Ayodhya 50 characters of Ramayana will be seen
परिक्रमा पथ पर बनकर तैयार वैक्स म्यूजियम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के अयोध्या में भव्य वैक्स म्यूजियम को श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए अक्तूबर में लोकार्पित किए जाने की तैयारी है। यह म्यूजियम परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बन रहा है।

विज्ञापन


इस म्यूजियम में श्रीराम सहित रामायण के 50 प्रमुख पात्रों के मोम के पुतले प्रदर्शित किए जाएंगे, जो इतिहास और संस्कृति का जीवंत अनुभव प्रदान करेंगे। इस परियोजना पर अब तक 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन


वैक्स म्यूजियम के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा। परिक्रमा मार्ग पर बन रहा यह वैक्स म्यूजियम आधुनिक तकनीक और कला का अनूठा संगम होगा। इसमें प्रवेश करते ही पहले श्रीराम का मंदिर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर रामायण के 50 प्रमुख पात्रों के मोम के पुतले प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव व जटायु जैसे पात्र शामिल होंगे। हर पुतले को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि वे जीवंत और यथार्थवादी प्रतीत हों। इन पुतलों को बनाने में महाराष्ट्र की एक संस्था केरल के विशेषज्ञों की सेवाएं ले रही हैं।

अयोध्या पहले से ही अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए विख्यात है। राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू नदी के घाट हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं।

बुनियादी ढांचों का विकास भी तेजी से हो रहा है

कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में वैक्स म्यूजियम एक और कदम है। इस बार वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन दीपोत्सव को और भी यादगार बना देगा। यहां सड़कों का चौड़ीकरण, सरयू नदी के घाटों का सुंदरीकरण और अन्य बुनियादी ढांचों का विकास भी तेजी से हो रहा है।

ऑडियो-विजुअल प्रभाव और इंटरैक्टिव डिस्प्ले का भी उपयोग

म्यूजियम में रामायण के राम-रावण युद्ध, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और राम-सेतु निर्माण जैसे प्रमुख प्रसंगों को दृश्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। इन दृश्यों को देखकर आगंतुकों को ऐसा प्रतीत होगा, मानो वे रामायण काल में पहुंच गए हों। म्यूजियम में आधुनिक तकनीकों जैसे ऑडियो-विजुअल प्रभाव और इंटरैक्टिव डिस्प्ले का भी उपयोग किया जाएगा। 



यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर संचालित है। इसे दीपोत्सव के अवसर पर आम जनता के लिए खोलने की योजना है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि इसके निर्माण की नगर निगम की ओर से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। वैक्स म्यूजियम म्यूजियम के बनने से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed