{"_id":"6afa029a112ce5c43b0fb886","slug":"water-chestnut-cultivation-gains-momentum-ayodhya-news-c-97-lu11030-163130-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सिंघाड़े की खेती ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सिंघाड़े की खेती ने पकड़ी रफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
रुदौली। तालाबों का पानी अब किसानों के लिए कमाई के दूसरे रास्ते खोल रहा है। मछली पालन के साथ सिंघाड़े की खेती कर किसान एक ही तालाब से अतिरिक्त आमदनी जुटा रहे हैं। बाजार में मांग और बेहतर कीमत मिलने से रुदौली में इसका दायरा बढ़ा है। करीब 15 गांवों में 200 बीघा तालाब में सिंघाड़े की खेती हो रही है। एक बीघा में 18 से 20 क्विंटल तक उत्पादन किसानों को मिल रहा है।
भेलसर, रौजागांव, इचौलिया, जखौली, कुढ़ासादात, भिटौरा, सहनी, परसौली और लोहटी सरैया समेत कई गांवों में किसान इस खेती से जुड़ रहे हैं। बीते तीन से पांच वर्षों में खेती का रकबा लगभग स्थिर रहा है लेकिन किसानों की संख्या बढ़ी है। पहले जहां कुछ किसान ही तालाबों में सिंघाड़ा उगाते थे, वहीं अब इसकी अच्छी कीमत देखकर दूसरे किसान भी आगे आ रहे हैं।
जुलाई-अगस्त में रोपाई के बाद नवंबर तक फसल बाजार में पहुंचने लगती है। एक फसल में करीब चार बार तुड़ाई होती है। किसान स्थानीय बाजार के अलावा बाराबंकी, गोरखपुर और लखनऊ की मंडियों में भी उपज भेजते हैं। थोक में कच्चा सिंघाड़ा 50 से 60 रुपये किलो बिकता है, जबकि फुटकर बाजार में इसकी कीमत 80 से 100 रुपये तक रहती है। व्रत और त्योहारों में इसकी मांग कई गुना तक बढ़ जाती है। कच्चे सिंघाड़े के अलावा उबले सिंघाड़े और सूखे सिंघाड़े के आटे की भी मांग रहती है।
विज्ञापन
फिरोजपुर पवारान के किसान शंकरलाल निषाद ने बताया कि एक बीघा तालाब का पट्टा तीन हजार रुपये में मिलता है। बीज पर तीन हजार और खाद-दवा पर करीब 12 हजार रुपये खर्च होते हैं। 18 हजार रुपये की लागत पर 18 से 20 क्विंटल तक उपज मिल जाती है। इससे करीब एक लाख रुपये की कमाई हो जाती है।
इस खेती से सहनी के लालजी बाबा, इचौलिया के विकास रावत और लोहटी सरैया के जगतलाल निषाद समेत कई किसान वर्षों से इसकी खेती कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि तालाब के पानी और उपलब्ध जगह का बेहतर इस्तेमाल होने से सिंघाड़े की खेती अतिरिक्त आमदनी का अच्छा जरिया बन रही है।