{"_id":"6afa0345aaa7c4b6f8015308","slug":"the-district-election-officer-inspected-the-counting-centre-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163126-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
Mon, 16 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। फतेहगंज के राजकीय इंटर कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कक्षों की तैयारियों को देखा गया।
कार्मिकों और अभिकर्ताओं के आवागमन, प्रवेश तथा निकास व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। शशांक त्रिपाठी ने कहा कि निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने लापरवाही न बरतने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा और सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।