Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Voter Enrollment Campaign to run from December 17 to 16

Ayodhya News: 17 से 16 दिसंबर तक चलेगा मतदाता जोड़ो अभियान

Sun, 15 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Voter Enrollment Campaign to run from December 17 to 16
अयोध्या। भाजपा महानगर की बैठक शनिवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता जोड़ो अभियान की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा हुई। अभियान के तहत प्रत्येक पदाधिकारी को अपने निवास वाले बूथ के साथ एक अन्य बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके माध्यम से कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटेंगे। प्रत्येक पदाधिकारी को दो बूथों की जिम्मेदारी देकर अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। अभियान के तहत 28 से 30 नवंबर तक महिला मोर्चा और एक से तीन दिसंबर तक युवा मोर्चा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

16 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। वहीं, 13 दिसंबर को समीक्षा बैठक आयोजित कर अभियान की प्रगति का आकलन किया जाएगा। अभियान का संयोजक सुधीर सिंह मुन्ना को बनाया गया है। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता , विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू, अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, हरभजन गौड़, बाल कृष्ण वैश्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed