फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vishwanath was a leading saint of the Ram Janmabhoomi movement.

Ayodhya News: रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे विश्वनाथ

Sun, 23 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 23 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath was a leading saint of the Ram Janmabhoomi movement.
महंत विश्वनाथ दास की मूर्ति का आरती-पूजन करतीं डॉ़ ममता शास्त्री
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत एवं पूर्व सांसद साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि महोत्सव शनिवार को श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाई गई। दो दिवसीय पुण्यतिथि महोत्सव के समापन पर संतों ने उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर ठाकुरजी को सुसज्जित झूले पर विराजमान कर झूलनोत्सव का शुभारंभ हुआ। अयोध्या के विभिन्न मंदिरों से पहुंचे संत-महंतों ने ठाकुरजी को झूला झुलाया और विश्वनाथ दास शास्त्री के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया। भजन और संतवाणी से आश्रम परिसर देर तक गुंजायमान रहा। महंत डॉ. ममता शास्त्री ने कहा कि विश्वनाथ दास शास्त्री श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से गहराई से जुड़े रहे। मंदिर आंदोलन के दौर में महत्वपूर्ण गतिविधियों और तैयारियों का केंद्र श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन भी रहा। उन्होंने कहा कि यह स्थान जगद्गुरु रामानंद भगवान की परंपरा से जुड़ा है। मान्यता है कि अपनी यात्रा के दौरान जगद्गुरु रामानंद भगवान ने अयोध्या के इसी स्थान पर प्रवास किया था। उनका जीवन संत समाज और रामभक्तों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed