फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vineet was crowned Mr. Fresher, and Tejaswini was crowned Miss Fresher

Ayodhya News: मिस्टर फ्रेशर बने विनीत, मिस फ्रेशर तेजस्विनी

Sat, 31 Jan 2026 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 31 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Vineet was crowned Mr. Fresher, and Tejaswini was crowned Miss Fresher
फोटो-28-फैशन डिजाइनिंग विभाग की फ्रेशर–फेयरवेल पार्टी
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एडल्ट एंड कंटीन्यूइंग एजुकेशन विभाग के अंतर्गत संचालित फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की ओर से सिविल लाइन स्थित होटल में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम शेड्स ऑफ ब्लैक रखी गई, जो गॉथिक कल्चर से प्रेरित थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और फैशन सेंस का शानदार प्रदर्शन किया। ब्लैक थीम पर आधारित परिधानों, मेकअप और स्टाइलिंग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। रैंप वॉक, फैशन प्रेजेंटेशन और मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम स्वरूप विनीत को मिस्टर फ्रेशर और तेजस्विनी को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं सीनियर विद्यार्थियों में प्रशांत को मिस्टर फेयरवेल तथा मेहजबी बानो को मिस फेयरवेल का खिताब प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनिता पटेल, शालिनी पांडेय और रत्नेश यादव की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन

शिक्षक विनीता पटेल ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल और आयोजन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यावहारिक सीख के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम का संचालन फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों की ओर से किया गया। इस दौरान शिक्षकों में शालिनी पांडे, रत्नेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed