{"_id":"695d31f3d9fcbb91ca06c730","slug":"vinay-katiyar-hinted-at-contesting-the-assembly-elections-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1547917-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विनय कटियार ने दिए विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विनय कटियार ने दिए विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत
विज्ञापन
20-विनय कटियार, पूर्व सांसद
अयोध्या। वर्ष 2027 के प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने बड़ा सियासी संकेत दिया है। अयोध्या धाम में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी का ऐलान किया। बैठक घंटों बंद कमरे में चली। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर मंथन किया गया।
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख किरदार रहे विनय कटियार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “किसने कह दिया कि हमारी कोई तैयारी नहीं है। चुनाव की पूरी तैयारी चल रही है और सही समय पर मैदान-ए-जंग में उतरेंगे।” उन्होंने संकेत दिया कि वह अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। राम जन्मभूमि उनकी कर्मभूमि है और स्वाभाविक है कि चुनावी डंका भी यहीं से बजे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि संगठन और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बना हुआ है। कटियार ने दावा किया कि जनता भी उन्हें चुनाव मैदान में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में वे एक नहीं, बल्कि दो-दो बार चुनौती देने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद अयोध्या की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।