फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vihim will celebrate Yogi Adityanath's birth anniversary with great pomp

Ayodhya News: विहिम धूमधाम से मनाएगा योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

Sat, 01 Jun 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vihim will celebrate Yogi Adityanath's birth anniversary with great pomp
अयोध्या। विश्व हिंदू महासंघ अपने संस्थापक गोरक्ष पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगी। इस उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पांच जून से लेकर एक सप्ताह तक विविध आयोजन होंगे। इसी क्रम में अयोध्या इकाई की ओर से भी छह जून को रामपथ साहबगंज स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक होगा।
विज्ञापन

11 जून को साकेत महाविद्यालय के राजा जगदंबिका प्रसाद सभागार में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी महासंघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा प्रदेश से प्राप्त निर्देश के अनुसार तय की गई है। पूरे विश्व में जहां-जहां विहिम की इकाइयां हैं, सभी अपने स्तर पर जन्मोत्सव मनाएंगी। अयोध्या में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति मौजूद रहेंगे। समारोह के मुख्य प्रभारी गंगा शर्मा कौशिक व मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री रेखा श्रीवास्तव होंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी के लिए संगठन की बैठक जिला प्रभारी राम प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में विभीषण कुंड स्थित जिला कार्यालय गीता भवन में हुई। बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष नीरज पाठक, जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय, महानगर उपाध्यक्ष केसी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मातृ शक्ति पल्लवी वर्मा, महानगर महामंत्री मातृ शक्ति रोली श्रीवास्तव सहित अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed