फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Varanasi's impressive performance in state-level hockey

Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय हॉकी में वाराणसी का दमदार प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 08 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Varanasi's impressive performance in state-level hockey
डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी
अयोध्या। डा. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में आठ मुकाबले खेले गए। वाराणसी मंडल ने एकतरफा खेल दिखाते हुए आजमगढ़ को 11-0 से हराया। नीरज यादव ने लगातार चार गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में मेरठ मंडल ने अलीगढ़ को 2-0 से हराया। मेरठ के देवा व सूरज ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में बस्ती ने मुरादाबाद को 6-1 से पराजित किया। मुरादाबाद ने शुरुआती बढ़त बनाई, लेकिन बस्ती ने लगातार छह गोल कर वापसी की।
विज्ञापन


गोरखपुर व चित्रकूट के मुकाबले में चित्रकूट ने दो गोल किए, जबकि गोरखपुर ने छह गोल दागकर 6-2 से जीत दर्ज की। मिर्जापुर ने आगरा को 3-1 से हराया। आगरा के एक गोल के जवाब में मिर्जापुर ने तीन गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी मंडल ने अयोध्या को 5-1 से शिकस्त दी। झांसी के साजन यादव ने दो गोल किए। कानपुर ने देवीपाटन को 5-1 से हराया। कानपुर के बघेल व आयुष ने दो-दो गोल किए।


दिन के अंतिम मुकाबले में गोरखपुर मंडल ने प्रयागराज को 2-1 से हराया। प्रयागराज ने पहले गोल कर बढ़त बनाई, लेकिन गोरखपुर ने लगातार दो गोल दागकर रोमांचक जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed