{"_id":"6ab01f74476a5d65ce068c69","slug":"van-driver-sent-to-jail-in-connection-with-the-death-of-an-innocent-child-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-159168-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मासूम की मौत के मामले में वैन चालक जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मासूम की मौत के मामले में वैन चालक जेल भेजा
Sun, 20 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो 52-स्कूल से जारी ट्रांसपोर्ट फीस रसीद-संवाद
मिल्कीपुर। स्कूली वैन से कुचलकर दो वर्षीय मासूम अयांश की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक हरिमोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष ने बताया कि न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी चालक को जेल भेज दिया गया। हादसे में शामिल वैन को भी सीज कर दिया गया है।
इनायतनगर क्षेत्र के मुकीमपुर गांव निवासी अयांश की शनिवार सुबह स्कूली वैन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसकी मां कविता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वाहन संख्या यूपी 42 बीएक्स 4725 का चालक हरिमोहन तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। वैन की टक्कर से अयांश गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फीस रसीद ने खोली स्कूल प्रबंधन के दावे की पोल
अयांश की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। हादसे के बाद रिवरव्यू इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने वैन के स्कूल से संबद्ध नहीं होने का दावा किया था, लेकिन स्कूल की फीस रसीद ने इस दावे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रसीद पर मुहर के साथ 600 रुपये ट्रांसपोर्ट फीस दर्ज है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अभिभावक स्कूल की फीस के साथ परिवहन शुल्क भी जमा करते हैं। ऐसे में हादसे में शामिल वैन की स्कूल से वास्तविक संबद्धता, उसके संचालन की व्यवस्था और चालक की नियुक्ति से जुड़े तथ्यों की जांच अहम हो गई है। स्कूल प्रबंधक शुभम दूबे से संपर्क किया गया तो उन्होंने बाहर होने की बात कही। उन्होंने लौटने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार अभी सदमे में है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।