{"_id":"68e7f25154b8f5410c0567c4","slug":"uttar-pradesh-plays-an-important-role-in-building-a-developed-india-shahi-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1420517-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका : शाही
विज्ञापन
18-सर्किट हाउस में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अन्य।-संवाद
अयोध्या। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को पूरा करने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्थव्यवस्था का पांचवां हिस्सा उत्तर प्रदेश से पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 12 सेक्टर तक किए गए हैं, जिस पर आमजन से राय मांगी गई है।
कृषि मंत्री समृद्धि का शताब्दी पर्व के तहत विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित अयोध्या की संकल्पना को साकार करने के लिए पार्षदों और प्रबुद्ध वर्ग की राय जानने के लिए सर्किट हाउस के सभागार में बृहस्पतिवार को आयेाजित गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 2016-17 में 557 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ था, जबकि मौजूदा समय में 737 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन हो रहा है।
मंत्री के अनुसार यूपी देश में सबसे अधिक टैक्स सेविंग राज्य बन गया है। अयोध्या के विकास में 40,000 करोड़ की परियोजनाएं चार चांद लगा रही हैं। प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो न केवल योजनाएं जनता तक पहुंचा रही हैं, बल्कि उनकी रायशुमारी पर ही योजनाओं का निर्धारण कर रही है।
विज्ञापन
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या यूपी का चेहरा बनकर उभरी है। रामनगरी को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे से जोड़ने के काम किए जा रहे हैं। नगर की सफाई तीन पालियों में हो रही है।
महापौर ने रामनगरी को संभावनाओं का नगर करार दिया। भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व बदलाव आया है।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने सड़कों के चौड़ीकरण, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अपने सुझाव दिए। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि जीडीपी के लक्ष्य को हासिल करने में कल्चर में सुधार, आय के स्रोत विकसित करने और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना होगा। गोष्ठी में पूर्व उपसभापति जयनारायण सिंह, पार्षद जगत नारायण यादव, सूर्य कुमार तिवारी ने भी सुझाव रखे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, उप सभापति राजेश गौड़, भाजपा नेता सुशील मिश्र, राकेश त्रिपाठी, पार्षद अनुज दास, बृजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, चंदन सिंह, विशाल पाल, रिशु पांडेय, रामशंकर, अपर आयुक्त डॉ नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव व जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय मौजूद रहे।