{"_id":"6abaae9a00f111d4f30488e9","slug":"upstdc-has-prepared-a-special-three-day-tour-package-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-159807-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज
Mon, 28 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दीपोत्सव-2026 को और आकर्षक एवं अविस्मरणीय बनाने की तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने देश-दुनिया से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष ‘दीपोत्सव अयोध्या’ टूर पैकेज तैयार किया है।
दो रात और तीन दिन (06 से 08 नवंबर) के इस विशेष पैकेज के तहत पर्यटक रामनगरी के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन के साथ लाखों दीयों से सजी अयोध्या की दिव्य आभा और भव्य दीपोत्सव का अनुभव कर सकेंगे। पर्यटक अयोध्या में अतिरिक्त दिनों तक ठहरना चाहते हैं तो पैकेज को कस्टमाइज भी कर सकेंगे।
दीपोत्सव-2026 इस बार कई मायनों में खास होगा। रामनगरी में 30 लाख दीपों की रोशनी के साथ 2,100 ड्रोन आसमान में भव्य आकृतियां उकेरेंगे। सात नवंबर को दीपोत्सव के दिन होने वाले ड्रोन शो के अलावा नौ नवंबर (दिवाली के अगले दिन) को भी दर्शकों को यह नजारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, 2,100 बटुकों की सामूहिक सरयू आरती, 240 से अधिक मंदिर-मठों में दीप प्रज्ज्वलन, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो समेत कई आयोजन दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएंगे। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आयोजन का विशेष अनुभव देने के लिए यूपीएसटीडीसी ने प्रति व्यक्ति 16,999 रुपये का पैकेज निर्धारित किया है। यह विशेष टूर पैकेज महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल समेत देश के अन्य राज्यों के पर्यटकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
श्रीराम से जुड़े आस्था स्थलों का भ्रमण
यूपीएसटीडीसी के इस विशेष पैकेज में ट्विन-शेयरिंग आधार पर होटल में ठहरने, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोजन और एसी वाहन से परिवहन की सुविधा शामिल है। पर्यटक प्रभु श्रीराम से जुड़े प्रमुख आस्था एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कर सकेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विशेष टूर पैकेज के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराने के साथ दीपोत्सव की अलौकिक आभा को करीब से अनुभव करने का अवसर मिलेगा। इससे ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान को भी बल मिलेगा।