फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Process of change started in Avadh University, Journalism Department coordinator removed; these changes to

यूपी: अवध विश्वविद्यालय में बदलाव की प्रक्रिया शुरू, पत्रकारिता विभाग के समन्वयक को हटाया; हुए ये बदलाव

Mon, 26 May 2025 10:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 26 May 2025 10:53 PM IST
सार

Avadh University:अवध विश्वविद्यालय में फेरबदल की शुरुआत हो गई है। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के लंबे अवकाश पर जाने के बाद कार्यवाहक कुलपति बनाए गए डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सबसे पहले मीडिया प्रभारी के पद पर परिवर्तन किया है। 

विज्ञापन
UP: Process of change started in Avadh University, Journalism Department coordinator removed; these changes to
अवध विवि में हुए बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में फेरबदल की शुरुआत हो गई है। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के लंबे अवकाश पर जाने के बाद कार्यवाहक कुलपति बनाए गए डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सबसे पहले मीडिया प्रभारी के पद पर परिवर्तन किया है। 

विज्ञापन


अभी तक मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी के स्थान पर अब यह जिम्मेदारी जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अतिथि प्रवक्ता डॉ. राज नारायण पांडेय को सौंपी गई है। इतना ही नहीं प्रभारी कुलपति के आदेश पर प्रभारी कुलसचिव प्रो. एसएस मिश्र की ओर से जारी पत्र के अनुसार डॉ. चतुर्वेदी को जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के समन्वयक पद से भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर यह दायित्व प्रौढ़ सतत व प्रसार शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. अनूप कुमार को सौंपा गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित विभागाध्यक्षों की एक बैठक में मीडिया प्रभारी डॉ. चतुर्वेदी से प्रभारी कुलपति की बहस हो गई थी। प्रभारी कुलपति ने विश्वविद्यालय और सात जिलों के संबद्ध कॉलेजों में चल रही परीक्षा के दौरान नकलचियों के पकड़े जाने की सूचना मीडिया को जारी करने के बारे में सवाल पूछा था। इस पर मीडिया प्रभारी ने बताया था कि वर्षों से यह प्रक्रिया हर वर्ष परीक्षा के दौरान जारी रहती है। मीडिया की भी अपेक्षा होती है कि सातों जिलों की परीक्षा से सबंधित संकलित सूचना उपलब्ध कराई जाए। इस पर प्रभारी कुलपति ने आपत्ति जताते हुए नकलची पकड़े जाने की सूचना मीडिया को जारी न करने की नसीहत दी थी। इस बदलाव को प्रभारी कुलपति की इसी बैठक में हुए घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉ. चतुर्वेदी पिछले छह सालों से पत्रकारिता विभाग के समन्वयक के साथ मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी कुलपति ने आवासीय परिसर में चल रही परीक्षा की व्यवस्था को परखा 
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति और अवध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में चल रही स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा की व्यवस्था को परखा। इस दौरान उन्होंने आवासीय परिसर के विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया। यहां पर आयोजित हो रही परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान प्रभारी कुलसचिव और चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र और प्रभारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल भी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed