फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unskilled doctors are playing with the lives of patients

Ayodhya News: मरीजों की जान से खेल रहे अकुशल चिकित्सक

Wed, 13 Aug 2025 08:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 13 Aug 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Unskilled doctors are playing with the lives of patients
अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के बावजूद अकुशल चिकित्सक व गैर डिग्रीधारक लोग मरीजों का ऑपरेशन करके उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जानकारी के अभाव और दलालों के चक्कर में फंसकर मरीज वहां पहुंच रहे हैं। बाद में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले भर में अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाइयों के बावजूद चिकित्सा माफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह गली-कूचे में खुले नर्सिंग होमों में मरीजों की जान से खिलवाड़ अब भी हो रहा है। दो दिन पूर्व सीएमओ कार्यालय में दर्ज हुए ताजा मामले से अब तक की हुई विभागीय कार्रवाइयां बेअसर साबित हो रही हैं। साथ ही विभाग की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बगैर डिग्री धारक जिन लोगों ने दो साल पहले महिला की जान से खिलवाड़ किया, वही लोग उसी क्षेत्र में नाम बदलकर अस्पताल चलाते रहे और विभागीय लोग अनजान रहे। यहां तक कि वही चिकित्सक देवकाली स्थित एक अन्य नर्सिंग होम में भी खुलेआम सिजेरियन प्रसव करता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के अन्य अस्पतालों तक भी घूम-घूमकर ऑपरेशन कर रहा है, लेकिन विभाग बेखबर है। जबकि, उसके खिलाफ पूर्व में ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ही मुकदमा दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने तैनाती के बाद से ही अवैध अस्पताल व नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान चलाया। खासतौर से सिजेरियन प्रसव व अन्य ऑपरेशन के लिए योग्य चिकित्सकों को ही ऑपरेशन करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान रुदौली क्षेत्र में सर्वाधिक अवैध अस्पताल मिले। अब तक 62 से अधिक अस्पतालों पर कार्रवाई की, लेकिन इसका भय चिकित्सा माफियाओं में नहीं दिख रहा है। वह आज भी दलालों के जरिये मरीज अस्पताल में खींच रहे हैं और बिना विशेषज्ञता व योग्यता के मरीजों की जान से खेल रहे हैं।

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि कुशल व विशेषज्ञ चिकित्सकों से ही सिजेरियन प्रसव व अन्य ऑपरेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर सख्ती बरती जा रही है। शिकायत मिलने पर अस्पतालों का निरीक्षण करके कार्रवाई जारी है। ताजा मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed