{"_id":"696f9b17a541189fa8052acb","slug":"unopposed-election-fixed-for-the-post-of-cooperative-rural-development-bank-representative-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1568222-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सहकारी ग्राम्य विकास बैंक प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सहकारी ग्राम्य विकास बैंक प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
17- सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के अयोध्या शाखा प्रतिनिधि पद के चुनाव के लिए नामांकन करते भाजपा उ
अयोध्या। सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के अयोध्या और बीकापुर शाखा प्रतिनिधि पद पर भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन दोनाें पदों के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों ने पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया। नामांकन की तय समय सीमा तक अन्य किसी उम्मीदवार की ओर से नांमांकन नहीं किया गया।
हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के अयोध्या शाखा प्रतिनिधि पद के चुनाव के लिए मसौधा ब्लॉक में मंगलवार को सिर्फ एक ही नामांकन हुआ। अन्य कोई नामांकन न होने से भाजपा उम्मीदवार संजय कुमार सिंह राजू का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। मसौधा ब्लॉक में ग्राम्य विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह ने मंगलवार दोपहर में नामांकन किया।
निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन के समय तक कोई और पर्चा दाखिल न होने कारण संजय कुमार सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं। इस अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह दीपू, गिरीश पांडेय डिप्पुल व पूरा मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर सहकारी ग्राम्य विकास बैंक प्रतिनिधि पद के लिए ब्लॉक के अटल बिहारी सभागार में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन किया गया। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडेय ने दोपहर 12 बजे पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार दिनेश कुमार, बैंक के शाखा प्रबंधक विजयपाल व शैलेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र लिया। अन्य कोई उम्मीदवार निर्धारित समय तक नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचा। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व चुनाव संयोजक धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, जिलेदार सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र, भरत श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, सभासद राजन पांडेय व मसौधा गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।