{"_id":"6828339e275c5df4350077f4","slug":"two-students-drowned-while-bathing-in-saryu-river-in-ayodhya-ndrf-team-engaged-in-search-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू नदी में नहाते समय दो छात्र डूबे, मौके पर लगी लोगों की भीड़; एनडीआरएफ टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू नदी में नहाते समय दो छात्र डूबे, मौके पर लगी लोगों की भीड़; एनडीआरएफ टीम तलाश में जुटी
Sat, 17 May 2025 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 12:28 PM IST
सार
अयोध्या में सरयू नदी में नहाते समय दो छात्र डूब गए। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शिवांश शुक्ल, एवं तलाश करते गोताखोर
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अयोध्या में शुक्रवार की सुबह सरयू नदी में नहाते समय दो छात्र डूब गए। इस दौरान उनका तीसरा साथी नदी किनारे खड़ा था। उसने डूबते हुए देखा तो भागकर उनके घर पहुंचा। घरवालों को पूरी बात बताई। जानकारी मिली तो घरवाले भागते हुए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना रौनाही क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल के पास की है। डूबने वाले छात्रों में रौनाही निवासी शिवांश शुक्ल (16) और कैंट के पूरा काशीनाथ निवासी हर्ष सिंह (17) हैं। कैंट के मुमताजनगर निवासी प्रफुल्ल चौरसिया (16) बाहर खड़ा था। प्रफुल्ल ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। ये सभी फैजाबाद पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम छात्रों की तलाश में जुटी
सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह और रौनाही थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। छात्रों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन