{"_id":"6b01147b9a77d5cc700cc901","slug":"two-people-died-in-road-accident-including-assistant-manager-of-toll-plaza-in-ayodhya-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सड़क हादसे में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो की मौत, पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सड़क हादसे में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो की मौत, पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे थे
Sat, 21 Nov 2026 09:19 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:19 AM IST
सार
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बूथ नंबर चार के पास शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पंचकोसी परिक्रमा कर लौट रहे दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर गंगाराम यादव और उनके सहकर्मी शामिल हैं, जबकि पुलिस फरार वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा कर लौट रहे टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बूथ नंबर चार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर गंगाराम यादव निवासी कन्नौज और उनके सहकर्मी तहसीनपुर, रौनाही निवासी के रूप में हुई है। दोनों पंचकोसी परिक्रमा करने के बाद बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद मौके से भागे अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
