Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two Agricultural Universities Awarded 'Best Center' Prize

Ayodhya News: दो कृषि विवि को सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार

Fri, 29 May 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 May 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Two Agricultural Universities Awarded 'Best Center' Prize
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय समूह बैठक खरीफ-2026 संपन्न हो गई। बैठक में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर को सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार मिला। बैठक में उप्र राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता और कुलपति डॉ. पीएस. प्रमाणिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्ता ने पशुधन संवर्धन और गोबर प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। कहा कि कैक्टस की खेती मिट्टी में घटते ऑर्गेनिक कार्बन को सुधारने में असरदार है। गोमूत्र और गोबर के सही इस्तेमाल से रासायनिक खादों पर निर्भरता कम हो सकती है। इसके लिए सरकारी एजेंसियों और राज्य सरकारों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने झांसी के पलिंदा गांव में एक लाख घरेलू बायोगैस प्लांट लगाने की बात कही।
विज्ञापन

नई दिल्ली की वरिष्ठ वैज्ञानिक अंजली और इकार्डा प्रतिनिधि शिवकुमार अग्रवाल ने “चारा फसलें एवं उपयोगिता” विषय पर सुझाव दिए। वैज्ञानिकों ने वर्षभर किए गए शोध कार्यों और उपलब्धियों से अवगत कराया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना और कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। विभागाध्यक्ष संजीत कुमार और प्रशांत बिसेन ने इसका संयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed