{"_id":"6828cc40dc1d9e20c70ee611","slug":"trees-and-electric-poles-fell-in-many-places-due-to-strong-storm-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1208410-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तेज आंधी में कई जगह गिरे पेड़ और बिजली के पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तेज आंधी में कई जगह गिरे पेड़ और बिजली के पोल
विज्ञापन
अयोध्या। तेज आंधी में बीकापुर और मसौधा क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हो गए। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने से कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।
शनिवार को सुबह से ही मौसम बदल गया। पिछले कुछ दिनों की तरह तेज धूप नहीं निकली। आसमान में बादल छाए रहे। शहर में सुबह आठ बजे के करीब 10 मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई। जबकि बीकापुर और मसौधा क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तेज आंधी के साथ बारिश हुई। भरतकुंड टोल प्लाजा के पास पेड़ और बिजली का पोल गिरने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार पूराकलंदर सीमा पर स्थित कई गांवों में आंधी और बारिश के चलते बिजली पोल और पेड़ गिर गए। बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। इस दौरान कई स्थानों पर सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया। बीकापुर बिजली केंद्र के जेरुआ, भावापुर हरिदासपुर, शेरपुर व खपरैला बाजार में आंधी के चलते बिजली के कई पोल टूट कर गिर गए। इससे आपूर्ति बाधित हुई है। जबकि बीकापुर तहसील क्षेत्र के अन्य जगहों पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई। अवर अभियंता शैलेश यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त बिजली पोलों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार पूराकलंदर के दर्शन नगर-गयासपुर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय कछौली के पास शनिवार सुबह आई तेज आंधी में पेड़ गिरने से कोडरी चौराहा- गयासपुर मार्ग पर जाम लग गया। गांव निवासी विनीत पांडेय, प्रमोद मौर्य, भूपेंद्र पांडेय व मंसाराम निषाद ने बताया कि घंटों कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाकर आवागमन चालू कराया गया।
रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पूराकलंदर के अमौना के मजरे मेणयी पासी का पुरवा में आंधी से आम के बाग में बंधी हुई अरविंद रावत की भैंस पेड़ गिरने से घायल हो गई। गांव में लगे बिजली के पोल टूट गए। माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज में लगे पेड़ की डालें गिर गईं। बरामदे में लगे पंखे के ब्लेड टेढ़े हो गए। बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। उपाध्याय के पुरवा में सतीश उपाध्याय के घर पर सीमेंट की चादर तेज हवा में उड़ गई। इससे घर में रखे हुए घरेलू सामान, पंखा, टीवी व कुर्सी टूट गई। घर के सामने लगा हुआ नीम का बड़ा पेड़ गिर गया। इसके नीचे बंधी गाय बाल-बाल बच गई।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की पछुआ और बंगाल की खाड़ी की नमी युक्त पुरवा हवाओं के टकराने से मौसम में बदलाव आया है। जहां पर यह स्थिति बनी, वहीं आंधी चली और बारिश हुई। यह स्थिति पूर्वी यूपी में अगले चार से पांच दिनों तक बनी रहेगी। 19 और 20 मई को अयेाध्या के कुछ हिस्सों में फिर से आंधी और बारिश हो सकती है। ऐसे में लू और गर्मी से राहत के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में दो डिग्री कम 38 रहा।