Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Trains passing through Ayodhya on Chhath are full

Ayodhya News: छठ पर अयोध्या होकर गुजरने वाली ट्रेनें फुल

Fri, 13 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trains passing through Ayodhya on Chhath are full
ट्रेन पर चढ़ने के लिए जदुदोजहद करते लोग।
अयोध्या। छठ पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बिहार और पूर्वांचल के लोग पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे हैं, लेकिन दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब से आने वाले यात्रियों के लिए सफर मुश्किल हो गया है। अयोध्या होकर गुजरने वाली ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन

अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। प्लेटफार्म पर सामान और बच्चों के साथ यात्री ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। छठ पर घर पहुंचने की जल्दी है, लेकिन कन्फर्म टिकट मिलना चुनौती बना हुआ है। फरक्का एक्सप्रेस, ओखा-गुवाहाटी और छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


दस मिनट में ही 100 पहुंच गई वेटिंग
अयोध्या धाम से भागलपुर जा रहे यात्री शिवम दुबे ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश की तो दस मिनट में ही वेटिंग 68 से बढ़कर 100 के पार पहुंच गई। अयोध्या से दरभंगा जा रहीं किरन देवी ने बताया कि छठ पर घर नहीं पहुंच पाने का डर सता रहा है। चाहे खड़े होकर सफर करना पड़े, लेकिन पर्व पर घर पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर बसों का इंतजार करते रहे यात्री
देवकाली हाईवे पर बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। कई लोग पहले बस से गोरखपुर पहुंच रहे हैं, फिर वहां से बिहार जाने वाली बस पकड़ रहे हैं। सामान और बच्चों के साथ यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अयोध्या कैंट स्टेशन अधीक्षक पीआर मीणा ने बताया कि छठ पूजा पर हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। कुछ यात्री दिवाली के बाद काम पर लौट रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग छठ मनाने बिहार जा रहे हैं। आरपीएफ प्रभारी हरीश कुमार साहू ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए टीम लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed