Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   train will run between Ayodhya and Janakpur

Ayodhya News: अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सांस्कृतिक विरासत की रेल

Sun, 15 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
train will run between Ayodhya and Janakpur
अयोध्या। रामनगरी से माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर (नेपाल) तक 23 नवंबर से प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भारत और नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को नई मजबूती देगा। आधुनिक रेल सेवा से राम-जानकी के दोनों पवित्र धामों के बीच तीर्थयात्रा सुगम होने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी विस्तार मिलेगा। संतों ने इस पहल को दोनों देशों की साझा विरासत को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या और नेपाल का संबंध प्राण और शरीर की भांति है। त्रेतायुग से दोनों क्षेत्रों के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों की अटूट परंपरा रही है। अयोध्या से जनकपुर तक वंदे भारत का संचालन करोड़ों राम-जानकी भक्तों की आस्था का सम्मान है। इससे दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी और आध्यात्मिक संबंध और मजबूत होंगे। श्रद्धालु प्रभु श्रीराम और माता जानकी के पावन धामों की यात्रा अधिक सुगमता से कर सकेंगे।
विज्ञापन

महंत डॉ. भरत दास ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर केवल दो धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि रामायण काल से जुड़ी साझा सांस्कृतिक चेतना के केंद्र हैं। भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह से जुड़ा यह संबंध भारत और नेपाल के बीच आत्मीयता का प्रतीक है। दोनों धामों को आधुनिक रेल सेवा से जोड़ना आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत रामदास ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर के बीच रेल संपर्क स्थापित होना भक्तों के लिए विशेष सौभाग्य की बात है। वंदे भारत जैसी आधुनिक रेल सेवा से रामायण सर्किट को नई पहचान मिलेगी। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु जनकपुर और वहां पहुंचने वाले भक्त अयोध्या की यात्रा भी आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed