फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traffic will be changed in Ayodhya Dham

Ayodhya News: महाशिवरात्रि पर अयोध्या धाम में बदला रहेगा यातायात

Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be changed in Ayodhya Dham
अयोध्या। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार की भोर में तीन बजे से भीड़ समाप्ति तक अयोध्या धाम में यातायात बदला रहेगा। आवश्यक कार्यों से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन प्लान देखकर ही बाहर निकलें, अन्यथा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।
विज्ञापन


इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
-अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले वाहनों का उदया चौराहे से प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उदया फ्लाईओवर से महोबरा (चूड़ामणि) चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा तक ही वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन

-गोंडा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकड़मंडी से हाईवे लोलपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-दुर्गागंज माझा बैरियर से सभी प्रकार के वाहन अयोध्या धाम की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
-वाह्य जिलों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पंप बैरियर तक ही आएंगे।
-हनुमानगुफा बैरियर से नयाघाट की तरफ, दीनबंधु अस्पताल से छोटी छावनी की तरफ, रामघाट चौराहे से हनुमानगढ़ी व दीनबंधु अस्पताल की तरफ, टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल की तरफ, मातगैड़ चौराहा से पुरानी सब्जी मंडी (पोस्ट आफिस की तरफ) सभी प्रकार के वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गैस गोदाम की तरफ से आने वाले छोटे वाहन राजघाट से अशर्फी भवन व झुनकी घाट से गोलाघाट की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed