फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tractor overturns after going out of control; driver dies

Ayodhya News: बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Thu, 09 Apr 2026 05:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns after going out of control; driver dies
मृतक राकेश चौरसिया।
तारुन। क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरौली में तालाब की जुताई कर वापसी में ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय चालक राकेश चौरसिया की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार देर शाम की है।
विज्ञापन



बताया जा रहा कि राकेश मत्स्य पालन के लिए तालाब की जुताई कर रहे थे। तालाब से बाहर निकलते समय ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे राकेश उसके नीचे दब गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। गांव के मोनू मिश्रा के साथ परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए, जहां डॉक्टर नहीं मिलने पर रामपुर भगन स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन




एक वर्ष पहले ही थी शादी



ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि मृतक राकेश चौरसिया विवाहित थे और उनका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। वह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पिता चंद्रिका चौरसिया, माता और बड़े भाई विजय चौरसिया, अजय चौरसिया, सूरज चौरसिया हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद शव घर पहुंचने पर गांव में शोक छा गया और मृतक का अंतिम संस्कार दिलासीगंज घाट के सरजू तट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed