फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Top VHP officials stand firm in Ayodhya

Ayodhya News: अयोध्या में डटे विहिप के शीर्ष पदाधिकारी

Fri, 26 Jan 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Top VHP officials stand firm in Ayodhya
अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीतने के बाद भी विश्व हिंदू परिषद के कई शीर्ष पदाधिकारी अयोध्या में डटे हुए हैं। ट्रस्ट महासचिव ने कारसेवकपुरम के बजाय राम मंदिर परिसर से सटे रामकोट स्थित रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भवन में कैंप कर लिया है। समारोह के कई दिन पहले से तैयारियों के दृष्टि से यहां प्रवास कर रहे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी शुक्रवार को पुणे के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


नव्य मंदिर में रामलला के विराजने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विहिप के साथ ट्रस्ट के ज्यादातर केंद्रीय पदाधिकारी और न्यासी लौट गए। आने वाले दिनों में देशभर के रामभक्तों के सुगम दर्शन की व्यवस्था और तैयारियों के क्रम में फिर से इनका आगमन होगा। इस बीच विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे व राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे अभी भी अयोध्या में हैं। कुछ और राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी दर्शन के लिए आ रहे भक्तों की सुविधा की दृष्टि से व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


ट्रस्ट महासचिव चंपत राय कारसेवकपुरम की भरत कुटी के बजाय रामजन्मभूमि परिसर से सटे तीर्थ क्षेत्र भवन में ठहरे हुए हैं। राय यहीं से ट्रस्ट की ओर से शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समन्वय से मंदिर परिसर और दर्शन से जुड़े इंतजामों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी बृहस्पतिवार को अयोध्या में ही रहे। उनके सहयोगी कमल ने बताया कि वह शुक्रवार को यहां से पुणे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed