फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thyroid testing stopped at the medical college, patients worried

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में थायराइड जांच बंद, मरीज परेशान

Fri, 20 Feb 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 20 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Thyroid testing stopped at the medical college, patients worried
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में पिछले करीब तीन दिन से थायराइड जांच बंद है। इसके साथ ही ब्लडग्रुप समेत अन्य कई जांच भी काफी समय से नहीं हो रही हैं। ऐसे में मरीजों को निजी केंद्रों पर जा कर महंगी जांच कराने की परेशानी उठाना पड़ रही है। निजी जांच केंद्र भी मनमाना शुल्क वसूल कर अपनी जेब भर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकांश मामले में चिकित्सक मरीजों को परामर्श के साथ खून की जांच कराने की सलाह देते हैं। इसके चलते पैथोलॉजी, माइक्रोबॉयलोजी, बायोकेमिस्ट्री आदि विभागों में जांच के लिए मरीजों को लंबी कतार लगाना पड़ती है। बायोकेमिस्ट्री विभाग में थायराइड जांच के लिए ही हर दिन लगभग 100 से 120 रोगी पहुंचते हैं। इनमें कई गर्भवती महिलाएं भी होती हैं। पिछले तीन दिन से विभाग में थायराइड जांच का काम बंद पड़ा है। विभाग में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि जांच किट खत्म हो जाने के कारण ही थायराइड सहित कुछ जांच बीते तीन दिनों से नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कई रोगी जांच के लिए परेशान दिखे। निजी केंद्र के दलाल भी परिसर में घूमते मिले, जो उन्हें सस्ती जांच के नाम पर निजी केंद्रों तक ले जाने में जुटे थे। त्वरित रिपोर्ट मिलने से इलाज जल्द शुरू हो जाने की सोचकर मरीज भी सहजता से उनके झांसे में आते दिखे। अयोध्या निवासी मुकेश पांडेय, आरती तिवारी, कुसमा, चंदा, रितेश समेत कई मरीजों को चिकित्सकों ने अन्य जांच के साथ थायराइड जांच भी लिखी था। मरीजों ने बताया कि थायराइड समेत एक-दो अन्य जांच बाहर से महंगे दाम चुका कर कराना पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तौलिया ने बताया कि मरीजों का लोड बढ़ने से कभी-कभी जांच में इस्तेमाल होने वाले केमिकल व किट जल्द खत्म हो जाते हैं। समस्या संज्ञान में आते ही जांच किट की व्यवस्था कराई जा रही है। कुछ जांच तो शुरू भी हो गई हैं। जल्द ही सभी तरह की जांच होने से मरीजों की परेशानी दूर होगी।

पहले से भेजी गई है डिमांड
बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. देवाजीत शर्मा ने बताया कि थायराइड जांच की किट खत्म हो गई है। इसी कारण जांच नहीं हो पा रही है। किट मंगाने के लिए काफी पहले मांगपत्र भी भेजा गया था। खरीद नहीं हुई तो अनुस्मारक दिया गया है। किट मिलने पर जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed