{"_id":"680faf114bd96252a2009ce8","slug":"three-people-named-in-the-case-of-forced-religious-conversion-husband-arrested-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-128275-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में तीन नामजद, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में तीन नामजद, पति गिरफ्तार
Mon, 28 Apr 2025 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। खुद को हिंदू बताकर महिला से शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत अन्य मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इलाके में रहने वाली एक महिला के मुताबिक हसनू कटरा निवासी मो. खुर्शीद उर्फ सनी ने खुद को हिंदू बताकर उनसे देवकाली मंदिर में शादी की थी। उनके बेटी पैदा हुई तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। सनी उन्हें पूजा-पाठ करने से रोकने लगा। बाद में उनके बेटा पैदा हुआ तो खतना कराने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उनकी पिटाई की और एक अन्य महिला के साथ चला गया।
आरोप है कि सनी के दोस्त शफीक और गोलू उनके घर में आए और शारीरिक शोषण किया। सात अप्रैल को वह पाटेश्वरी देवी मंदिर के पास से आ रही थीं तो आरोपियों ने कार से उनकी स्कूटी में टक्कर मारी, जिससे उन्हें काफी चोट आई है। महिला ने रविवार की शाम सीओ सिटी को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ सनी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं, जो कि रामनगर घोसियाना क्षेत्र में रहते थे। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलवाया गया है।