Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   They held him hostage in the car at gunpoint and robbed him

Ayodhya News: असलहे के बल पर कार में बनाया बंधक, की लूटपाट

Wed, 04 Feb 2026 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 04 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
They held him hostage in the car at gunpoint and robbed him
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र के पास से कार सवार एक व्यक्ति को बदमाशों ने उन्हीं की कार में बंधक बना लिया। बाद में असलहा सटाकर उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे। उनकी पिटाई करके सोने की चेन व नकदी छीन ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में शहर के शांतिनगर कॉलोनी निवासी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना 27 जनवरी की रात 8:30 बजे की है। वह अपनी कार से औद्योगिक क्षेत्र स्थित पान की गुमटी के पास खड़े थे। गुमटी से सामान लेकर अपनी कार में बैठने लगे तो एक व्यक्ति उनके पास आकर खड़ा हो गया। उन्होंने उससे पूछताछ की तो उनके चेहरे पर उसने मुक्के से वार करके गाड़ी के भीतर धकेल दिया।
विज्ञापन

इतने में ही कार के तीनों गेट से कई लोग अंदर आ गए और उनका हाथ पीछे से बांध दिया। उनकी आंख पर पट्टी बांध दी और पिटाई करते हुए उनके शरीर से तीन पिस्टल सटा दी। उनके सोने की चेन, घड़ी, चांदी का कड़ा आदि छीन लिया। लगभग दो घंटे तक वह लोग उन्हें गाड़ी में घुमाते रहे। उनसे उनके परिवार की निजी जानकारी पूछते हुए घटना की सूचना प्रशासन को देने पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव बनाकर उनके मित्रों और रिश्तेदारों आदि को फोन करवाकर अलग-अलग बहाने से पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहलवाया। बाद में उनके कार की चाबी उनके अगले पहिए के पास रखकर वह लोग निकल गए। पीड़ित ने जरिये डाक कैंट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है। घटनास्थल से लेकर लोलपुर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed