फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There will be special lighting at the entrance of Ram Mandir

Ayodhya News: राम मंदिर के प्रवेश द्वारों पर होगी विशेष लाइटिंग

Sat, 19 Jul 2025 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
There will be special lighting at the entrance of Ram Mandir
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य प्रवेश द्वारों पर विशेष प्रकार की आभामयी लाइटिंग से भक्तों का स्वागत होगा। इसके अलावा पूरा मंदिर परिसर भव्य लाइटिंग से जगमग होगा। मंदिर में लाइटिंग की दिव्यता के लिए तीन कपंनियों ने राम मंदिर ट्रस्ट के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया, लेकिन यह संतोष जनक नहीं रहा। इस कारण ट्रस्ट ने कपंनियों से नई डिजाइन मांगी है। अब यह योजना अगस्त में फाइनल होगी।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में चार प्रवेश द्वार बन रहे हैं। उनका नामकरण स्पष्ट रूप से दिन व रात में दिखाई दे, इसलिए वहां विशेष लाइटिंग की जाएगी। मंदिर में जगह-जगह आइकोनोग्राफी की गई है। वह स्पष्ट रूप से उभरे, ताकि श्रद्धालु भव्यता व दिव्यता का अनुभव कर सकें। फसाड की लाइटिंग का तीन कंपनियों ने प्रेजेंटेशन दिया, जो संतोष जनक नहीं रहा। लाइटिंग ऐसी होनी चाहिए जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करे। प्रेजेंटेशन में प्राेजेक्शन व हाइब्रिड मॉडल का जो मिश्रण था, वह संतोषजनक नहीं था। मंदिर के डोम, कलश लाइटिंग से उभर कर आने चाहिए।
विज्ञापन

नृपेंद्र ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालु शांति की अनुभूति करने के लिए आता है। इसलिए लाइटिंग केवल चमक-दमक तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, वह राम मंदिर के भाव को प्रकट करे। कंपनियों से फिर से नई डिजाइन मांगी गई है। इसमें 15 दिन लग सकते हैं, अगस्त के पहले पखवाड़े में इस पर फिर मंथन होगा। बताया कि चार किलोमीटर की लंबी बाउंड्रीवाल बनाई जानी है। उसमें किस प्रकार के सुरक्षा उपकरण स्थापित किए जाएं, कितनी संख्या में वॉच टॉवर लगाया जाएगा। किस प्रभाव के सेंसर लगाए जाएं। इन सभी चीजों पर चर्चा की गई। अगले माह से बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताया कि मार्च 2026 तक रामकथा संग्रहालय श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी है। उसकी भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्र का कहना है कि राम मंदिर समेत परिसर का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। हमें उम्मीद है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा हो जाएगा। जो कार्य पूरे होते जा रहे हैं, उनके हस्तांतरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र राम मंदिर ट्रस्ट को हस्तांतरित किया जा चुका है। वाटर प्लांट, पॉवर प्लांट की स्थापना का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed