फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The warm sunshine brought some relief amidst the clouds playing hide and seek

Ayodhya News: बादलों से लुका छिपी के बीच गुनगुनी धूप ने दी थोड़ी राहत

Sun, 04 Jan 2026 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
The warm sunshine brought some relief amidst the clouds playing hide and seek
अयोध्या। आसमान में छाए बादलों से लुका छिपी के बीच रविवार को गुनगुनी धूप ने कुछ समय के लिए गलन से थोड़ी राहत दी। न्यूनतम तापमान के सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने के चलते रात में ठंड बढ़ गई। दिन में हवा की गति कम होने से शीतलहर का प्रकोप मद्धिम पड़ गया। शाम होने के साथ हवा के बीच ठिठुरन एक बार फिर से बढ़ गई।
विज्ञापन


रविवार को सुबह अलग-अलग क्षेत्र में हल्का कोहरा रहा। सुबह 10 बजे के करीब बादलों की ओट से सूर्य ने दर्शन देने के प्रयास शुरू किए। कुछ समय बाद यह कवायद काफी हद तक सफल रही। इसका नतीजा रहा कि हल्की धूप निकल आई। इसके बाद दोपहर तक बादल और सूर्य के बीच लुका छिपी चलती रही। कभी हल्की धूप निकल आती तो कभी सूर्य बादलों में छिप जाते। इसके बावजूद एक दिन पहले की तुलना में लोगों ने थोड़ी राहत का अहसास किया।
विज्ञापन


आज सुबह छा सकता है घना कोहरा, दिन में हल्की धूप के आसार

दोपहर बाद शाम होने से पहले ही सूर्य बादलों में छिप गए। इसके बाद सर्द हवा की गति थोड़ी तेज हुई तो शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इन सबके बीच अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक और एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ सामान्य से 0.5 डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि सोमवार को सुबह घना कोहरा छा सकता है। दिन चढ़ने के साथ यह कम होगा। हल्की धूप निकलने की संभावना है। रात के तापमान में कमी और दिन में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed