{"_id":"697a277c0ad51ac66609c796","slug":"the-vertical-system-will-be-run-by-an-army-of-219-officers-and-personnel-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-141979-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 219 अधिकारी व कर्मियों की फौज से चलेगी वर्टिकल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 219 अधिकारी व कर्मियों की फौज से चलेगी वर्टिकल व्यवस्था
Wed, 28 Jan 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 28 Jan 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। एक फरवरी से शहर में लागू हो रही बिजली निगम की वर्टिकल व्यवस्था संचालित करने में 219 अधिकारी व कर्मचारियों की फौज लगेगी। इनमें अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत 199 अधिकारी व कर्मियों की तैनाती हो चुकी है। शेष के जल्द ही तैनात होने का दावा किया जा रहा है।
अयोध्या धाम डिवीजन के लगभग एक लाख बिजली उपभोक्ताओं को एक फरवरी से लखनऊ की तर्ज पर वर्टिकल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इसके तहत पूरी व्यवस्था फेसलेस की जाएगी। 1912 पर शिकायत दर्ज हाेने के बाद सॉफ्टवेयर के जरिये संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को शिकायत ट्रांसफर हो जाएगी, जिसे निर्धारित अवधि में उन्हें निस्तारित करना होगा। इस व्यवस्था के संचालन में चार एक्सईएन, नौ एई, 19 जेई, 22 कार्यकारी सहायक, तीन लेखाकार समेत 219 लोगों को लगाया जाएगा।
इनमें सभी आवश्यक एक्सईएन और एई की तैनाती हो चुकी है। 12 जेई, 11 कार्यकारी सहायक और एक लेखाकार को लगाया जा चुका है। इसके अलावा 33 केवी एक्सईएन के अधीन 56 टीजी-2 विद्युत और छह टीजी लाइन कर्मचारी लगाए गए हैं। 11 केवी एक्सईएन के अधीन में आठ टीजी लाइन, एक्सईएन मीटर के अधीन सात टीजी विद्युत, एक्सईएन बिलिंग कलेक्शन के अधीन पांच टीजी लाइन को तैनात किया गया है। वहीं, पहले से तैनात लगभग 80 गैंगमैन का बंटवारा किया जा रहा है। मरम्मत कार्यों के लिए आवश्यक वाहनों की निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि वर्टिकल व्यवस्था की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मंगलवार को छह अन्य एई और कुछ कार्यकारी सहायकों की तैनाती हुई है। हेल्प डेस्क पहले से क्रियाशील है। अधिकारियों के कार्यालय तैयार हैं। 33 केवी, 11 केवी समेत एक्सईन कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया कराने में सहूलियत मिलेगी।