{"_id":"6845a2f2ea53fffffc084de9","slug":"the-vendor-was-attacked-with-a-knife-when-he-asked-for-money-for-the-chaat-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-130212-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चाट का पैसा मांगने पर ठेले वाले पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चाट का पैसा मांगने पर ठेले वाले पर किया चाकू से हमला
Sun, 08 Jun 2025 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
भेलसर। नयागंज में ऐहार मार्ग पर शनिवार शाम चाट के पैसे मांगने पर दुकानदार आशीष उर्फ पंकज पर दबंगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शनिवार शाम को नयागंज गांधीनगर निवासी मोनू उर्फ महेश, उनके भाई मंदीप और पिता राम अचल, नशे में धुत आशीष के ठेले पर चाट खाने आए। चाट खाने के बाद जब आशीष ने पैसे मांगे तो तीनों ने गालियां देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने आशीष को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आशीष के पिता शिवनाथ ने रुदौली कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रुदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।