फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The technical framework of all galleries will be finalized in three weeks

Ayodhya News: तीन सप्ताह में फाइनल होगी सभी गैलरियों की तकनीकी रूपरेखा

Thu, 09 Oct 2025 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Oct 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
The technical framework of all galleries will be finalized in three weeks
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को सरयू तट स्थित रामकथा संग्रहालय में नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ इंजीनियरों ने संग्रहालय की गैलरियों, सुरक्षा प्रणाली और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी योजनाओं का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। तीन सप्ताह के भीतर सभी गैलरियों की तकनीकी रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, आईआईटी के विशेषज्ञों ने राम वन गमन गैलरी, मंदिर स्थापत्य और शिल्प संपदा, रामजन्मभूमि अमिट धरोहर, आस्था के प्रपत्र, पुरावशेषों की गैलरी से लेकर डिजिटल इंटरैक्टिव डिस्प्ले तक हर हिस्से के लिए थ्री-डी, फाइव-डी, सेवन-डी, सेंसर लाइटिंग और क्लाइमेट-रेस्पॉन्सिव डिजाइन पर चर्चा की। उद्देश्य है कि श्रद्धालु जब मंदिर परिसर में प्रवेश करें, तो उन्हें भक्ति के साथ ज्ञान और अनुभव का अद्भुत संगम महसूस हो। इन गैलरियों में उपयोग होने वाली तकनीक पूरी तरह ऊर्जा-संरक्षण और दीर्घकालिक रखरखाव को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही है।
विज्ञापन

आईआईटी चेन्नई के प्रेजेंटेशन को नृपेंद्र मिश्र ने सराहा और जल्द ही फाइनल डिजाइन देने को कहा। तीन सप्ताह के भीतर फाइनल डिजाइन बन जाने की उम्मीद है। अब आईआईटी चेन्नई संग्रहालय की सभी 20 गैलरियों में तकनीकि काम कर रही है। संग्रहालय के निदेशक डॉ़ सजीव सिंह पहले ही सभी गैलरी की पटकथा लिख चुके हैं। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित विभिन्न संस्थाओं के इंजीनियर व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शामिल हुए सीसीआरटी के निदेशक
सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) के निदेशक डॉ़ विनोद इदूलकर विशेष अतिथि के रूप में पहली बार बैठक में शामिल रहे। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने उन्हें सलाहकार समिति में शामिल किया है। इदूलकर गैलरी की तकनीक आदि में अपनी सलाह देंगे। आईआईटी चेन्नई के इंजीनियरों ने उनके समक्ष संग्रहालय से जुड़ी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed